खूंटी : जैन साध्वियों का एक विशेष दल बुधवार को खूंटी नगर में प्रवेश करेगा। इस दल में 15 जैन साध्वियां शामिल हैं, जो कोलकाता से पैदल यात्रा करते हुए तमाड़ होते हुए खूंटी पहुंचेंगी। यह ऐतिहासिक घटना जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशी का अवसर है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में महिला संत खूंटी पहुंच रही हैं।
पहली बार हो रहा है बड़ी संख्या में महिला संतों का आगमन
जैन समाज के सदस्य रेाहित जैन ने बताया कि खूंटी के इतिहास में पहली बार इतनी संख्या में महिला संतों का पदार्पण हो रहा है। जैन साध्वियां हमेशा पैदल यात्रा करती हैं और पूरे दिन में सिर्फ एक बार भोजन करती हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी में आगमन के बाद, यह महिला साध्वियां पैदल ही इंदौर के लिए रवाना होंगी।
तैयारियों में जुटा जैन समाज
जैन समाज के अध्यक्ष शेखर चंद जैन, उपाध्यक्ष श्रीपाल चंद जैन, सचिव रमेश जैन, सह सचिव प्रकाश जैन और कोषाध्यक्ष अरविंद जैन इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनके आगमन से जैन धर्मावलंबियों में उत्साह और जोश का माहौल है।