Home » RANCHI NEWS: झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया के लिए नीति बनाने की मांग, पीड़ितों ने राज्यपाल से लगाई गुहार

RANCHI NEWS: झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया के लिए नीति बनाने की मांग, पीड़ितों ने राज्यपाल से लगाई गुहार

by Vivek Sharma
THALESEMIA
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को राज्यभर से आए थैलेसीमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों व उनके परिजनों ने राजभवन तक जनजागरुकता मार्च निकाला। बारिश के बावजूद जयपाल सिंह मुंडा पार्क से निकलकर सभी राजभवन पहुंचे। रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, पलामू, बोकारो, लोहरदगा समेत विभिन्न जिलों के पीड़ितों और उनके परिजनों ने इस मार्च में भाग लिया। वहीं राज्यपाल से इसे लेकर नीति बनाने की गुहार लगाई। सोनम कुमारी, साकची सिंह और प्रतिज्ञा कुमारी ने मार्च का नेतृत्व किया।

अपनी मांगों को दोहराया

मार्च के दौरान लोगों ने तख्तियों पर मांगों को दोहराया। सभी ने एक स्वर में कहा कि झारखंड सरकार द्वारा थैलेसीमिया, सिकल सेल और अप्लास्टिक एनीमिया के लिए नीतिगत व्यवस्था, मुफ्त बोन मैरो ट्रांसप्लांट, ब्लड डोनर शुल्क रहित रक्त उपलब्धता, स्थायी दिव्यांगता का दर्जा, शादी पूर्व रक्त जांच अनिवार्यता और राज्यभर में मुफ्त जांच सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। साथ ही कहा कि सदर अस्पताल रांची को एकमात्र केंद्र के रूप में न रखकर अन्य जिलों में भी उपचार केंद्र खोले जाएं और वहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

ये रहे मौजूद

मार्च में देवकी देवी, संजय टोप्पो, डॉ अनुराधा वत्स, नदीम खान, राजीव राजू, हर्षवर्धन, सुखनाथ लोहरा और कई रक्तदान संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: कृषि मंत्री ने दी 1.30 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जानें क्या कहा

Related Articles

Leave a Comment