सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित धिराज गंज में एक पीपल के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह शव तपन कुमार महतो उर्फ मामू का है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। युवक घर से कब निकला था। किसके साथ निकला था। उसकी किसी से दुश्मनी थी या नहीं। इन सब बिंदुओं पर जांच चल रही है।
Read also Breaking News : झारखंड में जिंदा जल गए 4 बच्चे, जानिए कैसे हुई दर्दनाक घटना