Home » घर से बुलाकर ले गए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

घर से बुलाकर ले गए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

by Rakesh Pandey
rljd
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

CRIME REPORTER RANCHI : रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अमन कुमार नाम के युवक को गोली मार दी। अपराधियों ने अमन पर दो गोलियां चलाई। दोनों गोली अमन के कमर में लगी। गोली लगने के बाद अमन भाग कर एक बस के निचे छिप गया। फिर फोन कर घटना की जानकारी अपने भाई को दी।

इसके बाद अमन का भाई मौके पर पहुंचा और अमन को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार को दी। अमन कुमार ने विकास समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

घर से बुलाकर कर ले गए युवक को अपराधियों ने मारी गोली

जानकारी के अनुसार, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास और अन्य आरोपी बुधवार रात अमन को मधुकम स्थित उसके घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद वे गांधीनगर पहुंचे। जहां अपराधियों ने अमन को दो गोली मार दी।

READ ALSO : प्रेमी ने फेसबुक लाइव होकर बजाया सैड सांग और फांसी पर लटककर दे दी जान, जानें वजह

Related Articles