पटना: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बिग बॉस ओटीटी फेम आकांक्षा पूरी की जोड़ी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। दोनों का नया गाना “तुझे न देखूं तो चैन”यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने ने रिलीज होते ही मिलियन में व्यूज हासिल कर लिए हैं।
पवन सिंह और आकांक्षा पूरी की जोड़ी इंटरनेट पर छाई
जब भी पवन सिंह का कोई गाना आता है, तो वो लंबे समय तक यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहता है। ऐसे में पिछले कुछ समय से वो टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर चर्चा में थे।
दोनों को कइयों बार साथ स्पॉट किया गया था। ऐसे में अब उनकी जोड़ी ने स्क्रीन शेयर करते हुए धमाल मचाया है। इस जोड़ी का पहला म्यूजिक वीडियो 29 सितंबर को रिलीज कर दिया गया था, जो कि 90 के दशक के हिट गाने का भोजपुरी वर्जन है।
पवन सिंह और अक्षिता की जोड़ी को पसंद करते हैं लोग
हाल ही में, भोजपुरी स्टार पवन सिंह द्वारा गाया गया गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ (Tujhe Na Dekhu Toh Chain) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और इस गाने में पवन सिंह ने टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’के प्रसिद्ध प्रतियोगी आकांक्षा पुरी के साथ एक रोमांटिक रस्म को जीवंत किया है। गाने में पवन सिंह और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री उजागर होती है और उनका रोमांस दर्शकों को मोहित कर रहा है। आकांक्षा पुरी गाने में अत्यंत आकर्षक दिखती हैं और पवन सिंह का भी अंदाज वीडियो में विशेष रूप से प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं। ‘तुझे ना देखूं तो चैन’गाना इसके बावजूद बहुत जल्दी यूट्यूब पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त कर चुका है।
तेजी से मिल रहे व्यूज
तुझे ना देखूं तो चैन गाना बहुत ही तेजी के साथ अपने व्यू बढ़ा रहा है। इस गाने के वीडियो में आप पवन सिंह के साथ आकांक्षा पुरी को देखेंगे, जो कि भोजपुरी की एक बेहतरीन कलाकार हैं। प्रियांशु सिंह ने इस गाने को अपना म्यूजिक दिया है और इस नए वर्जन को लिखने वाले रोशन सिंह विश्वास हैं। हालांकि, इस गाने का इंतजार काफी दिनों से चल रह था, लेकिन अब पवन सिंह के फैंस का इंतजार पूरा हो गया है और उन्हें पवन सिंह का एक बेहतरीन गाना मिल गया है। अब यह गाना हर एक फैंस के मोबाइल पर और टीवी पर बजेगा।
पवन सिंह और आकांक्षा पूरी ने पहली बार शेयर की स्क्रीन
पवन सिंह और आकांक्षा पुरी की पहली बार साथ में जोड़ी बनी है और इस वीडियो में उनका संवाद और रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने के वायरल होने का कारण बन रहा है। उनके इस गाने में एक्शन और स्टेप्स लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। ये इतनी कमाल की है कि इसे देख एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड को भी जलन हो सकती है। इसमें जहां पवन की आकांक्षा के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री जंच रही है। वहीं, पावरस्टार की गायिकी ने गाने में जान ही डाल दी है।
पवन सिंह के गाने होते हैं हिट
पवन सिंह पॉपुलर भोजपुरी स्टार हैं और उन्होंने भोजपुरी में सफलता के साथ ही हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी कदम रखा है। पवन सिंह के पहले से भी हिंदी गाने हिट हुए हैं, जैसे कि ‘लुट गए’(Loot Gaye), ‘मेरे रश्के कमर’(Mere Rashke Qamar) और ‘बारिश’(Baarish) जैसे गाने। उनके हिंदी गानों की लोकप्रियता मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा भारत के अन्य हिस्सों में भी है। पवन सिंह की आवाज सुरीली और साथ ही धमाकेदार भी है, जिसकी वजह से लोगों का इनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
फिल्म रंग से लिया गया यह गाना
यह गाना मूलरूप से 1993 में आई फिल्म में ‘रंग’का है। फिल्म में दिव्या भारती और कमल सदनह ने लीड रोल किया। भोजपुरी गाने में इसका एक लाइन ही है, जबकि बाकी लिरिक्स भोजपुरी में है। हिंदी में गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया है। हाल के दिनों में भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई गाने देखने को मिल रहे हैं, जो बॉलीवुड से लिए गए हैं। इससे न केवल भोजपुरी फिल्म उद्योग को एक नई पहचान मिल रही है, बल्कि यह गीतों को भी एक नया रूप दे रहा है और लोकप्रियता में वृद्धि कर रहा है।
Read Also :