Home » चिली के राष्ट्रपति ने की पीएम नरेंद्र मोदी की ‘अजीब’ प्रशंसा, वैश्विक राजनीति के महत्वपूर्ण खिलाड़ी

चिली के राष्ट्रपति ने की पीएम नरेंद्र मोदी की ‘अजीब’ प्रशंसा, वैश्विक राजनीति के महत्वपूर्ण खिलाड़ी

वह दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं, चाहे वह पुतिन, ट्रंप, ज़ेलेंस्की, यूरोपीय संघ, ब्रिक्स के लैटिन अमेरिकी नेता या ईरान हों।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फोंट इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं और दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों की वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की।

मोदी दुनिया के हर नेता से बात कर सकते है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक क्षमता की सराहना करते हुए गेब्रियल बोरिक फोंट ने कहा कि वह एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो दुनिया के हर अन्य नेता से बात कर सकते हैं, चाहे वह डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर ज़ेलेंस्की या व्लादिमीर पुतिन हों। आगे उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी का आजकल एक अजीब दर्जा है, क्योंकि वह दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं, चाहे वह पुतिन, ट्रंप, ज़ेलेंस्की, यूरोपीय संघ, ब्रिक्स के लैटिन अमेरिकी नेता या ईरान हों।

भारत दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध

बोरिक ने यह भी कहा, यह ऐसी बात है जो अब कोई और नेता नहीं कर सकता। आप (प्रधानमंत्री मोदी) आजकल वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। बोरिक ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी सराहना की और कहा कि भारत दुनिया में शांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत में शक्ति का विभाजन है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भारत में आप गरीबी और असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। भारत दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा।

भारत-चिली संबंध

पहली बार भारत यात्रा पर आए बोरिक ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि चिली भारत के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने कहा कि चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है। हम किसी एक विशेष देश पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि हमारे रिश्ते चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, हमारे क्षेत्र के देशों, लैटिन अमेरिका, एशिया-प्रशांत देशों, जापान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और अब हम भारत के साथ अपने रिश्तों को और गहरा करना चाहते हैं और आज हमने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

बोरिक की यात्रा प्रेरणादायी

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। राष्ट्रपति बोरिक 1 से 5 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर हैं और दिल्ली के साथ-साथ आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

बोरिक का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध हाल ही में मजबूत हुए हैं और कुछ क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की क्षमता है। उन्होंने छात्र राजनीति से राष्ट्रपति बनने तक बोरिक की यात्रा को प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि यह कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles