Home » 25 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना, 26 व 27 को आंशिक रूप से छा सकते हैं बादल

25 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना, 26 व 27 को आंशिक रूप से छा सकते हैं बादल

by Rakesh Pandey
Ranchi Weather
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

 

रांची : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 25 नवंबर तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। 26 व 27 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा।

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और डालटनगंज का अधिकतम तापमान 31.0 व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धान की फसल परिपक्व हो गई हो तो शुरू करें कटाई

मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि यदि धान की फसल परिपक्व हो गई हो तो कटाई शुरू करें। फसल कटाई के बाद फसल को 2-3 दिनों तक खेत में सूखा लें, फिर थ्रेसिंग करें। भंडारण से पूर्व दानों को अच्छी तरह सूखा लें।

नमी 12 प्रतिशत के करीब रहे। धान फसल के बचे हुए अवशेषों को जमीन में मिला दें, इससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ती है।

साथ ही यह पलवार का काम करता है, जिससे मिट्टी में नमी का वाष्पोत्सर्जन काम होता है। मिट्टी की नमी संरक्षित रहती है।

Related Articles