Home » भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साधु-संतों का लगेगा जमावड़ा, तैयारी में जुटा विहिप

भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साधु-संतों का लगेगा जमावड़ा, तैयारी में जुटा विहिप

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

अयोध्या : अयोध्या में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी शुरू हो गयी है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जनवरी में अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले देश भर के एक लाख से अधिक साधु संतों की सभी जरूरतों का ख्याल रखेगी। रविवार को शुरू हुई दो दिवसीय विहिप की बैठक के पहले दिन वरिष्ठ नेताओं ने यह जानकारी दी।

आज बैठक का दूसरा दिन है। जिसमें तैयारियों पर चर्चा हो रही है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि देश भर से एक लाख से अधिक साधु-संतों को आमंत्रित किया जायेगा। विहिप उनके भोजन और आवास का ख्याल रखेगी।

भक्तों के लिए होगी मुफ्त रसोई की व्यवस्था :

आलोक कुमार ने कहा कि विहिप समारोह के लिए अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए एक मुफ्त रसोई भी चलाएगी। कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद श्री राम जन्मभूमि प्रतिष्ठा समारोह को पूरे विश्व में हर्षोल्लास के उत्सव के रूप में मनायेगी।

कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठा समारोह से पहले बजरंग दल 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 2,281 शौर्य यात्राएं निकालेगा और देश के पांच लाख से अधिक गांवों को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं के दौरान यात्रा मार्गों पर धार्मिक सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

करोड़ों भक्तों के बीच बांटा जायेगा प्रसाद :

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि युवा शक्ति का यह महान अभियान देश में आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना करने के लिए हिंदू समाज में एकता और सामाजिक समन्वय के रूप में संकल्प पैदा करेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठा समारोह के दिन देशभर के मठ-मंदिरों में पूजा, यज्ञ, हवन और आरती की जायेगी।

साथ ही हर घर में राम भक्त रात में पांच दीपक जरूर जलाएंगे और करोड़ों भक्तों के बीच प्रसाद भी बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम प्रत्येक राम भक्त का कार्यक्रम बनना चाहिए, ताकि न केवल देश में रहने वाले लोग बल्कि विदेश में रहने वाले लोग भी इस महान उत्सव में भाग ले सकें।

READ ALSO : AYODHYA: श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 5 लाख से अधिक भक्त होंगे शामिल

व्यापक स्तर पर जन अभियान चलाने का निर्णय :

दिवाली पखवाड़े के दौरान देश के संत भी पद यात्रा करेंगे और गांवों और शहरों में हिंदुओं की बैठक करेंगे। मंदिर की प्रतिष्ठा से पहले देश में हिंदू एकता की व्यापक जागृति होगी और समाज एकजुट होगा। सामाजिक समन्वय की संस्था के रूप में इसे युगों-युगों तक याद किया जायेगा।

बैठक में मौजूद सभी विहिप नेताओं ने इस आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने का निर्णय लिया है। इससे पहले बैठक में शामिल होने आये प्रतिनिधियों ने राम जन्मभूमि पर चल रहे सघन निर्माण कार्य का अवलोकन किया और रामलला के दर्शन भी किये।

Related Articles