Home » तीसरी बार दूल्हा बनेगा यह एक्टर, बुर्ज खलीफा के सामने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

तीसरी बार दूल्हा बनेगा यह एक्टर, बुर्ज खलीफा के सामने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

by Rakesh Pandey
तीसरी बार दूल्हा बनेगा यह एक्टर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली : बिग बॉस में धमाल मचाने वाले एक्टर अली मर्चेंट (Ali Merchant) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अली मर्चेंट 90 के दशक के फेमस एक्टर रह चुके हैं। अब अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अली मर्चेंट अब तीसरी शादी करने जा रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने दो शादी कर चुके हैं। अली मर्चेंट तीसरी शादी अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ करने जा रहे हैं। इससे पूर्व अली मर्चेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी को एक खास जगह पर ले जाकर प्रपोज किया है, जो भारत से बाहर है। जी हां। उस जगह का नाम दुबई की खूबसूरत लोकेशन बुर्ज खलीफा है। यहां पर उन्होंने खास अंदाज में प्रपोज किया।
————-
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
अली मर्चेंट अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी को प्रपोज करने के बाद सगाई भी कर ली है। इसकी तस्वीर उन्होंने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनके द्वारा एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें दोनों एक साथ दिख रहे हैं। इसमें अली अपनी लेडी लव को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अंदलीब को वे रिंग पहनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जल्द ही शादी भी करेंगे।
————-
कौन हैं अली मर्चेंट की गर्लफ्रेंड?
आपके मन में एक सवाल चलता होगा कि आखिर कौन है अली मर्चेंट की तीसरी गर्लफ्रेंड जिससे वे शादी करने जा रहे हैं। तो आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं। अली मर्चेंट की तीसरी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी हैदराबाद से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की हुई है। वे बीते छह सालों से फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही है।
————–
कई बड़े डिजाइनरों के साथ कर चुकी हैं काम
अली मर्चेंट की तीसरी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी देश के कई बड़े डिजाइनरों के साथ कर चुकी हैं। इसमें मनीष मल्होत्रा, अमित अग्रवाल, श्रिया सोम और कई अन्य बड़े डिजाइनरों के नाम शामिल हैं।
—————-
फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रही हैं
अंदलीब जैदी फैशन में अपनी विशेषज्ञता के साथ, वह फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रही हैं और कई अन्य मॉडलिंग कॉम्पटीशन्स में बेहतर प्रदर्शन भी किया है।
———–
जानवरों से है खास लगाव
अंदलीब जैदी का जानवरों से खास लगाव है। इसके बारे में अगर आप जानेंगे तो चौंक जाएंगे। जी हां। अंदलीब ने बीते आठ सालों में 150 से अधिक आवारा जानवरों को बचाया है और मौजूदा समय में कई आवारा कुत्तों और बिल्लियों की देखभाल कर रही हैं।
————-
इस तरह दोनों हुए करीब
अली मर्चेंट व अंदलीब की पहली मुलाकात हैदराबाद में हुई थी। अली मर्चेंट के इंटरव्यू में कहा है कि वे कभी सोचे नहीं थे कि वह उनसे प्यार करने लगेंगे। लेकिन मॉडल की अच्छाई ने उन्हें दीवाना बना दिया और इसके बाद दोनों काफी करीब हो गए। फिर बात यहां तक पहुंच गई। अब जल्द ही शादी भी कर लेंगे।
———-
अली मर्चेंट कर चुके हैं दो शादी, दोनों टूट गई
अली मर्चेंट अबतक दो शादी किए हैं लेकिन दोनों पूर्व में ही टूट चुकी है। ऐसे में अब तीसरी शादी करने जा रहे हैं। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस सारा खान से बिग बॉस के घर में की थी। तभी भी काफी चर्चा में आए थे दोनों अभिनेता-अभिनेत्री। लेकिन कुछ ही महीनों में तलाक हो गया। वर्ष 2010 में दोनों ने इस्लामिक रीति रिवाज के साथ निकाह किया था। लेकिन दो महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। तब भी दोनों चर्चा में आए थे। दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से सबकुछ लोगों को पता चल ही जाता है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल अनम मर्चेंट से शादी की लेकिन वो भी वर्ष 2021 में टूट गई। अब फिर से नई शादी करने जा रहे हैं।

READ ALSO : National Film Awards: अल्लू अर्जुन, पंकज त्रिपाठी, आलिया, श्रुति को मिला नेशनल अवार्ड..

Related Articles