Home » Punjab News : मोगा में शिवसेना नेता मंगतराम के तीन हत्यारोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार

Punjab News : मोगा में शिवसेना नेता मंगतराम के तीन हत्यारोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मोगा : पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता मंगत राम की हत्या के आरोपितों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपी घायल हो गए, जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुक्तसर की सीआइए मलोट और सीआइए मोगा की पुलिस टीम के साथ मलोट बस स्टैंड पर रात 10 बजे मुठभेड़ हो गई। आरोपितों ने पुलिस पर पांच फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने चार फायर किए, जिसमें आरोपी अरुण उर्फ दीपू पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी अंगदपुरा मोहल्ला जिला मोगा व अरुण उर्फ सिंघा पुत्र बब्बू सिंह निवासी अंगदपुरा के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी राजवीर उर्फ लड्डो वासी वेदांत नगर मोगा भागते समय घायल हो गया।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायल मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों मोगा में शिव सेना नेता मंगत राम की उक्त तीनों आरोपियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने इंटरनेट पर वीडियो डाल कर हत्या की जिम्मेदारी ली।

Read also – Donald Trump : 41 देशों पर ट्रैवल बैन लगाने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत के कई पड़ोसी देश शामिल

Related Articles