Home » आज आतिशी लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, 5 अन्य भी होंगे मंत्रिमंडल में शामिल

आज आतिशी लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, 5 अन्य भी होंगे मंत्रिमंडल में शामिल

Delhi CM oath Ceremony: आतिशी दिल्ली से आप की विधायक है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक मंडल के सर्वसम्मति से CM चुना गया।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi CM Oath ceremony: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी आज दोपहर दिल्ली की नए CM के तौर पर शपथ लेने वाली है। आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मौजूदगी में शपथ ग्रहण करेंगी। गौरतलब है कि आतिशी सरकार के शेष कार्यकाल के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगी। कहा जा रहा है कि आतिशी का शपथ समारोह राजभवन में किया जाएगा।  

आतिशी के साथ ही 5 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें मुकेश अहलावत का नाम भी शामिल है। अहलावत के अलावा गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज औऱ इमरान हुसैन भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। अहलावत पर पार्टी ने दलित चेहरे के रुप में दाव लगाया है। सभी मंत्रियों को आतिशी सरकार में जगह दी जा सकती है।

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अऱविंद केजरीवाल का इस्तीफा भेजा था। साथ ही उन्होंने 21 सितंबर को दिल्ली में नई सरकार के गठन का भी प्रस्ताव भेजा था। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उन्होने 5 अन्य मंत्रियों के भी शपथ ग्रहण को मंजूरी दी है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में 4.30 बजे होगी। आम आदमी पार्टी के नेता ने बताया कि समारोह बहुत ही साधारण होगा। मंजूरी मिलने में देरी के कारण पार्टी के पास अधिक तैयारियों का समय नहीं है।

शपथ से पहले बीजेपी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका नाम आतिशी मार्येलेना है, चुनाव के दौरान अपने फायदे के लिए उन्होने अपना सरनेम हटा दिया था। जो इंसान अपना सरनेम हटा सकता है, वो कुछ भी कर सकता है। साथ ही बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसे सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था, न कि प्रणव मुखर्जी को।

बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री है। साथ ही वे दिल्ली की सबसे कम उम्र (43) की सीएम भी होंगी। आतिशी दिल्ली सरकार में जल, वित्त, शिक्षा, लोक निर्माण, राजस्व, बिजली, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता समेत कई विभागों की मंत्री रह चुकी है।

Related Articles