280
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट का आज गठन होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 11 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिससे झारखंड की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे।
झामुमो से छह मंत्री शामिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कैबिनेट में प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, सुदिव्य सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, और हाफिजूल हसन को मंत्री पद दिया गया है।
कांग्रेस और राजद कोटे से नियुक्तियां
कांग्रेस पार्टी से दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी, और राधाकृष्ण किशोर को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से संजय प्रसाद यादव को मंत्री बनाया गया है।
Read Also : गैंगस्टर मयंक सिंह अजरबैजान से गिरफ्तार, झारखंड लाने की तैयारी