Home » Traffic Checking : टेल्को में चेकिंग से भागने पर महिला स्कूटी से गिरकर घायल

Traffic Checking : टेल्को में चेकिंग से भागने पर महिला स्कूटी से गिरकर घायल

टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टेल्को में शुक्रवार को पुलिस जांच से भागने के चलते बारीनगर की रहने वाली महिला जरीना फजल स्कूटी से गिर कर घायल हो गई। स्कूटी महिला का नाबालिग बेटा चला रहा था। स्कूटी पर सवार दोनों लोग बिना हेलमेट थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूषण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज निकाला गया। मामले की जांच की जा रही है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ लग रहा है कि स्कूटी सवार लड़का पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भागा और फिर अपना नियंत्रण खो बैठा। स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी मां सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वह टेल्को में चेकिंग कर रही थी। एलएफएस स्कूल की तरफ से बारी नगर की महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ स्कूटी पर बैठकर आ रही थी। नाबालिग बेटा पुलिस की चेकिंग देखकर घबरा गया और रांग साइड जाकर स्कूटी तेजी से भगाने लगा। वहां स्पीड ब्रेकर था। स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी उछल गई और महिला स्कूटी से गिर गई। महिला की स्कूटी से गिरने पर भी उसके बेटे को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह काफी दूर तक चला गया। जब लोगों ने शोर मचाया तब वह वापस आया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर का कहना है कि जनता ट्रैफिक जांच देखकर घबराए नहीं। वह जांच में सहयोग करे।

Read also – Bagbera Soldier Case: रांची में सेना के अस्पताल में चल रहा हवलदार सूरज राय का इलाज

Related Articles