Home » Ranchi Highway Accident : तमाड़ में दर्दनाक हादसा, दो बाइक को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत…

Ranchi Highway Accident : तमाड़ में दर्दनाक हादसा, दो बाइक को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत…

by Suhaib
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लगभग हर दिन इलाके के किसी न किसी हिस्से से सड़क दुर्घटनाओं की खबरे अब आम हो गई है। पुलिस इसपर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, पर यह विफल साबित हो रही है। इस बीच रविवार को तमाड़ थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन युवकों की जान चली गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान सुमित मिश्रा उम्र 20 वर्ष, पुलकित सिंह उम्र 18 वर्ष, निखिल कुमार उम्र 18 वर्ष शामिल हैं। जबकि घायलों में शुभम कुमार, राजु, प्रिंस कुमार शामिल हैं। सभी भुईयांडीह, जमशेदपुर के रहने वाले हैं। तमाड़ थाना प्रभारी रौशन कुमार झा ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वे तमाड़ के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकती है।

कांची नदी के पास हुआ हादसा

स्थानिय लोगों के अनुसार, रांची-टाटा-राजमार्ग पर कांची नदी के पास एक एक ट्रक ने दो बाइक को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत घटनास्थ्ल पर ही हो गई। वहीं दूसरे बादक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया।

पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे जोन्हा फॉल

पुलिस ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर पांच दोस्त पिकनिक मनाने के लिए जोन्हा फॉल जा रहे थे। इस दौरान कांची नदी के पास डायवर्सन में अचानक एक ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।

सड़क हादसे की प्रमुख कारण:

ओवरस्पीडिंग : सड़क हादसे का सबसे बड़ा कारण ओवरस्पीडिंग है। चालक हमेशा गति सीमा की अनदेखी कर देते हैं। इससे नियंत्रण खो जाता है, और हादसस होने की संभावना बढ़ जाती है।

शराब पीकर गाड़ी चलाना : शराब को सेवन कर वाहन चलाना हादसों का एक मुख्य कारण है। शराब के सेवन के बाद चालक की प्रतिक्रिया का समय स्लो हो जाता है, निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है।

खराब सड़कें : खराब सड़कें भी हादसे का बड़ा कारण है। यहां कई सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिनमें गड्ढे, टूटी हुई, और खराब लाइटिंग व्यवस्था शामिल है।

वाहनों की खराब स्थिति : कई वाहनों के टायर, ब्रेक और स्टीयरिंग खराब स्थिति में होते हैं। यह भी दुर्घटना होने का एक कारण है।

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना : बाइक चलाते समय कई चालक हेलमेट नहीं पहनते। कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते। वाहन चलाते समय मोबाइल यूज करते हैं। चालक अन्य कई ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। यह भी सड़क हादसा का प्रमुख कारण है।

Related Articles