Home » बिना लोको पायलट के दौड़ती रही मालगाड़ी, फिर क्या हुआ जानिए

बिना लोको पायलट के दौड़ती रही मालगाड़ी, फिर क्या हुआ जानिए

by The Photon News Desk
Train without Pilot
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली। Train without Pilot : जम्मू-कश्मीर से एक होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है। हालांकि, संयोग अच्छा था कि कोई घटना नहीं घटी, अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह कठुआ से एक डबल इंजन मालगाड़ी बिना लोको पायलट के ही ट्रैक पर दौड़ पड़ी।

इस दौरान मालगाड़ी ट्रैक पर रफ्तार भी पकड़ ली। लगभग दो घंटे तक वह दौड़ती रही। इस बीच करीब 80 किलोमीटर की दूरी भी तय कर ली। इसके बाद जब रेलवे के अधिकारियों को पता चला कि बिना लोको पायलट के मालगाड़ी दौड़ रही तो सबसे होश उड़ गए।

Train without Pilot : कई जगहों पर मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया

ट्रैक पर दौड़ रही इस मालगाड़ी को कई जगहों पर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं रुका। पंजाब के होशियारपुर के ऊंची बस्सी में ट्रैक पर पत्थर और लकड़ी के गुटके डालकर इसे रोका जा सका। मालूम हो कि लोको पायलट ने 53 डिब्बों वाली मालगाड़ी को कठुआ रेलवे स्टेशन पर रोका था। लोको पायलट और सह लोको पायलट चाय पीने के लिए चले गए।

करीब 7.10 बजे अचानक मालगाड़ी चलना शुरू कर दिया। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने तुरंत अगले सभी स्टेशनों को सूचित किया। इसके बाद मालगाड़ी को कई स्टेशनों पर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, इससे गति कुछ कम जरूर हो गई। जिसके कारण बड़ी हादसा होने से टल गई।

रेलवे ने जारी किया बयान

घटना के बाद रेलवे ने एक बयान जारी किया, जिसके बाद उसपर ही सवाल उठने लगे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ढलान की वजह से यह मालगाड़ी अपने आप चल पड़ी और रफ्तार पकड़ ली। हालांकि, बढ़ते मामले को देखते हुए रेलवे ने इसकी जांच करने का निर्देश दिया है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सकें।

दोषी कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कठुआ रेलवे स्टेशन पर जांच करने पहुंचे डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों और मालगाड़ी के लोको पायलट से बात कर रहे हैं। जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO : बॉलीवुड में शोक की लहर, डायरेक्टर कुमार साहनी का 83 साल की उम्र में निधन

Related Articles