Home » RANCHI POLICE NEWS: रांची में 3 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी 

RANCHI POLICE NEWS: रांची में 3 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रशासनिक कारणों और कुशल कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए रांची जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय रांची द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक (पुनि) सुशील कुमार को सह-थाना प्रभारी कांके से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र, रांची में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुनि प्रकाश रजक को तमाड़ अंचल से स्थानांतरित कर सह-थाना प्रभारी कांके का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा, पुनि रणविजय शर्मा को पुलिस केंद्र, रांची से स्थानांतरित कर तमाड़ अंचल में पदस्थापित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित पदाधिकारी नए पदस्थापन स्थल में योगदान देकर अनुपालन रिपोर्ट समर्पित करेंगे।

Related Articles