Home » सिनेमा के शोमैन को श्रद्धांजलि : जमशेदपुर में राज कपूर की क्लासिक फिल्मों का खास प्रदर्शन

सिनेमा के शोमैन को श्रद्धांजलि : जमशेदपुर में राज कपूर की क्लासिक फिल्मों का खास प्रदर्शन

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर देशभर में खास आयोजन हो रहे हैं। उनकी जयंती को यादगार बनाने के लिए देशभर के मल्टीप्लेक्स में उनकी फिल्में दिखाई जा रही हैं। इसी कड़ी में झारखंड के जमशेदपुर में भी इस अवसर को खास तरीके से मनाया जा रहा है।

जमशेदपुर में पीएम मॉल मल्टीप्लेक्स में रोजाना दिखेगी दो फिल्में

राज कपूर शताब्दी समारोह 13 से 15 दिसंबर तक देश भर में मनाया जा रहा है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल मल्टीप्लेक्स में हर दिन उनकी दो क्लासिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। पीएम मॉल के प्रबंधक नीतेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज कपूर के योगदान से अवगत कराना है।

‘आग’ और ‘बॉबी’ से हुआ जयंती समारोह का आगाज

13 दिसंबर को राज कपूर की फिल्म ‘आग’ से समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद रात 9:05 बजे से ‘बॉबी’ दिखाई गई, जो राज कपूर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह शो शाम 6 बजे शुरू हुआ।

‘संगम’ और ‘श्री 420’ से होगा समापन

14 दिसंबर को दोपहर 3:40 बजे फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ और रात 8:35 बजे ‘संगम’ का प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं 15 दिसंबर को दोपहर 3:40 बजे फिर से ‘संगम’ और रात 8:15 बजे राज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘श्री 420’ दिखायी जाएगी।

Related Articles