Home » Health : छोटी Height से परेशान? अपनाएं ये नेचुरल ट‍िप्‍स

Health : छोटी Height से परेशान? अपनाएं ये नेचुरल ट‍िप्‍स

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क : अक्सर छोटी हाइट आपके व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। किसी व्यक्ति की लंबाई में कमी के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से सामान्यतः आनुवांशिक कारण होते हैं, यानी जो जींस हमें अपने माता-पिता से मिलते हैं। इसका एक अन्य कारण पर्याप्त मात्रा में पोषक आहार का ना मिलना भी हो सकता है। आइए जानते हैं झारखंड के जाने-माने डाइटीशियन अन्नू सिन्हा से कुछ ऐसे नेचुरल टिप्स जो आपकी Height (ग्रोथ) में मददगार हो सकते हैं।

हेल्दी डायट

अक्सर जब बच्चे किशोरावस्था में होते हैं, तो उन्हें माता-पिता तथा अभिभावकों द्वारा यह हिदायत दी जाती है कि उन्हें हेल्दी चीजें खानी चाहिएं। ऐसा अधिकतर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि किशोरावस्था में बच्चे बहुत तेजी से अपने शारीरिक और मानसिक विकास की ओर कदम बढ़ा रहे होते हैं, यदि इस समय वह पोषक तत्वों से भरपूर भोजन ग्रहण करते हैं, तो यह उनके मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आपको हरी- सब्जियों, फलों और ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन D, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन हो, जो आपकी ग्रोथ बढ़ाने में सहायता करे।

एक्सरसाइज

किशोरावस्था में बच्चों को हमेशा आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित किया जाता है। इससे उनका मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी तेजी से होता है। इसमें आप अलग-अलग गेम्स को भी अपनी एक्सरसाइज के रूप में शामिल कर सकते हैं जैसे बास्केटबॉल, फुटबॉल, आदि। यदि आप व्यायाम करना चाहते हैं तो आपको स्ट्रेचिंग और Running नियमित रूप से करना चाहिए।

अच्छी नींद जरूरी

अक्सर अपनी Height बढ़ाने के लिए हम खानपान और व्यायाम पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन इस बात का हमें आभास नहीं होता है कि Height बढ़ाने में अच्छी नींद की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नींद में हमारे Growth हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इसलिए 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक माना गया है।
अधिकतर यह सभी उपाय किशोरावस्था के लिए अधिक मददगार होते हैं, क्योंकि किशोरावस्था के बाद हमारी ग्रोथ अपने आप ही रूक जाती है। इसके बावजूद भी अगर आप अपनी Height बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको Smoking और Drinking जैसी खराब आदतों से परहेज करना चाहिए।

Read Also- 10 मिनट में छूमंतर हो जाएगा तनाव, बस करने होंगे ये उपाय

Related Articles