रांची : रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार डीएसपी मुमल राज पुरोहित की सूचना पर पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई राहुल कुमार और जेएसआई अमित मेहता की टीम ने थाना क्षेत्र के कोनकी रोड में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2.7 किलो अफीम बरामद भी हुआ है।
ढाई किलो अफीम के साथ दो तस्कर धराये
आरोपियों के नाम बिहारी मुंडा पिता मंगरु मुंडा उम्र 32 वर्ष और विनोद गोप पिता रामेश्वर गोप उम्र 32 है। दोनों गिरफ्तार आरोपी पुसु गांव के महुआ जरा के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि वे अपनी गाड़ी पैशन प्रो जेएच 01 डीडी -9078 में अफीम को लेकर बिक्री के लिए खूंटी निकलने वाले थे। इससे पहले ही पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ग्राहक बनकर अफीम खरीदने पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
READ ALSO : भाकपा माओवादी समर्थक गिरफ्तार, भेजा गया जेल