गढ़वा : Two Students Died In Accident: राज्य में स्कूली बच्चों को ढोनेवाले वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं। गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमडीह गांव में मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे हाइवे पर स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस ऑटो में आरएन टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चे सवार थे। पिकअप की जोरदार टक्कर से ऑटो में सवार दो बच्चों की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटो चालक सहित आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Two Students Died In Accident: घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस भीषण दुर्घटना में घायल होनेवाले बच्चों सहित ऑटो चालक को सदर अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
आक्रोशित लोगों ने पिकअप को किया आग के हवाले
पिकअप द्वारा ऑटो में टक्कर मारने के बाद बच्चों की मौत से पूरे इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते दुर्घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आक्रोशित ग्रामीणों की तीखी झड़प हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया।
पथराव में एसपी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
लोगों में आक्रोश बढ़ने की सूचना मिलने पर एसपी दीपक कुमार पांडेय भी घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने हालात को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। ग्रामीणों का पथराव जारी रहा और इस पथराव में एसपी भी जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।
Two Students Died In Accident : इलाके में तनाव, कैंप कर रहे पुलिस अधिकारी
लाठीचार्ज के बाद स्थिति कुछ नियंत्रण में आई लेकिन पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस समझदारी से स्थिति सामान्य करने के प्रयास में जुटी हुई है। तक घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य करने को लेकर जुटे हुए हैं। कई वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं।