चुनाव पूरे होने के बाद अब कहीं न कहीं यह साफ हो गया है कि इस बार ऋषि सुनक प्रधानमंत्री की गद्दी पर नहीं बैठ रहे हैं। अब तक सामने आए नतीजों में लेबर पार्टी ने बढ़त ले ली है और कीर स्टार्मर जीत की तरफ बढ़त बना रहे हैं। वहीं अब तक कंजरवेटिव पार्टी 13 सीटों पर बनी हुई है। हालांकि लेबर पार्टी 111 सीटें हासिल कर चुकी है, जिसके चलते दोनों के बीच काफी बड़ा फर्क आ चुका है। जीत दर्ज करने के लिए 326 सीटें चाहिए।वहीं सुबह 9 बजे तक लेबर पार्टी 277 सीटों के साथ बहुमत की ओर बढ़ रही है। साथ ही कंजरवेटिव पार्टी 55 सीटों पर बनी हुई है।
UK Election 2024: 650 सीटों पर हुए थे चुनाव
यूके में 650 सीटों पर चुनाव हुए थे और गुरुवार को रात 10 बजे तक वोटिंग की गई थी। इसके बाद एग्जिट पोल सामने आया जिसके मुताबिक साफ दिखाई दिया कि पूरे 14 साल बाद लेबर पार्टी सत्ता में लौट रही है। वहीं एग्जिट पोल के मुताबिक प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पार्टी को 650 में से 131 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं लेबर पार्टी को 410 सीट जीतने की उम्मीद जताई गई है।
UK Election 2024: पहली ही सीट पर मिली हार
शुरुआती रुझानों के मुताबिक ऋषि सुनक की पार्टी गिनती शुरू होते ही पहली ही सीट पर हार गई है। सबसे पहले मध्य इंग्लैंड स्विंडन साउथ सीट के नतीजे सामने आए। सुनक सरकार के कानून मंत्री रॉबर्ट बकलैंड को लेबर पार्टी की हेदी अलेक्जेंडर ने मात दी। 2019 में पिछले चुनाव की तुलना में रॉबर्ट बकलैंड के वोट शेयर में 25% की गिरावट दर्ज की गई है। लेबर पार्टी की हेदी अलेक्जेंडर ने 2018 में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब इस जीत के साथ वो सत्ता में वापस लौट आई हैं। हालांकि देश में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी, जबकि लेबर पार्टी ने 202 सीट हासिल की थी।
Read Also-Britain General Elections Live : ब्रिटेन में आम चुनाव आज, दांव पर है पीएम ऋषि सुनक का भविष्य