सेंट्रल डेस्क: UPSC सिविल सेवा परीक्षा को भारत की ही नहीं बल्कि, दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण तो है ही, साथ ही उतना ही संतुष्टि प्रदान करनेवाला भी माना जाता है। संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होनेवाली सिविल सर्विस की परीक्षाएं आपके लिए देश की सबसे बड़ी सिविल पोस्ट IAS, IPS और IFS के द्वार खोलती है।
बहुत जरुरी है डिसिप्लिन
इस परीक्षा का लेवल कठिन है, लेकिन इसे और भी कठिन बनाता है इसका कम्पटीशन। साल 2024 की बात करें तो UPSC Prelims परीक्षा में लगभग 13 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था, इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा को पास करने की अपनी संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए अध्ययन के लिए पर्याप्त समय देना और एक अनुशासित दिनचर्या रखना महत्वपूर्ण है।
UPSC 2015 की टॉपर टीना डाबी का प्रीलिम्स स्टडी शेड्यूल
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि UPSC टॉपर किस तरीके से अपनी तैयारी करते हैं तो जानते हैं UPSC 2015 की टॉपर टीना डाबी का प्रीलिम्स स्टडी शेड्यूल जो कि, आजकल काफी वायरल भी हो रहा है।
IAS टीना डाबी का शेड्यूल सुबह सात बजे उठकर तैयार होना, साढ़े सात बजे अखबार पढ़ना और साढ़े आठ बजे नाश्ता करना था। “पढ़ाई का पहला स्लॉट” सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तीन घंटे चलता था। दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, करंट अफेयर्स के लिए एक घंटे का रिवीजन सेशन होता है। दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच लंच का समय और उसके बाद का एक घंटा आराम का समय होता था। फिर वह दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक “पढ़ाई का दूसरा स्लॉट” (दो घंटे) पूरा करती थी और शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक “सभी विषयों का रिवीजन” (तीन घंटे) करती थी।
रात के भोजन का समय 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच करने के बाद ‘पढ़ाई का स्लॉट तीन’ (दो घंटे) 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, 11:00 बजे से 12:00 बजे तक वह माइंड फ्रेश करने के लिए आराम या फेसबुक/सोशल मीडिया यूज़ करती थी एवं ठीक 12:00 बजे सोने का समय था।
इन टिप्स से मिलेगी मदद
यहां कुछ अन्य टिप्स दी गयी हैं जो तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स की हेल्प करने में सहायक होंगीं। तैयारी के शुरुआत में टाइम टेबल को ज्यादा स्ट्रिक्ट न बनाएं, कम स्ट्रिक्ट टाइम टेबल को फॉलो करने से आप टाइम टेबल सही तरीके से फॉलो कर पाएंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रीलिम्स परीक्षा देने से पहले, आपको हर विषय के हर टॉपिक को कम से कम तीन बार रिवाइज़ करना ही होगा। यदि आप सप्ताह के दौरान पढ़े गए चैप्टर्स को रिवाइज़ नहीं करते हैं, तो आप उसे भूल जाएँगे। इसीलिए हर सप्ताह के अंत में रिवाइज़ करें।
सभी प्रकार के डिस्ट्रैक्शन (Phone, TV, Gossip) से बचने की कोशिश करें। संतुलित आहार और सात घंटे की नींद बहुत ज़रूरी है। क्योंकि इन दोनों की कमी से आपकी सेहत खराब हो सकती है। किसी फिजिकल एक्टिविटी (योगा, Exercise, स्पोर्ट्स) से भी जुड़े, ताकि आप पूरे दिन फ्रेश फील कर पाएं।
Note: बताए गए टिप्स आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं ताकि आप सही तरीके से अपनी स्ट्रेटजी बना पाएं।