लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 14 आईएएस (IAS) और 6 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें चार जिलों के जिलाधिकारी (DM) और दो जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शामिल हैं। फेरबदल का सबसे बड़ा असर पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज जैसे जिलों पर पड़ा है।
किसे कहां भेजा गया?
- हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे पूर्व में गाजीपुर और वाराणसी जैसे जिलों में भी कार्य कर चुके हैं।
- बलिया के वर्तमान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- महाराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
- संतोष कुमार शर्मा, जो वर्तमान में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त हैं, अब महाराजगंज के डीएम होंगे।
- पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य बनाया गया है। उनकी जगह ज्ञानेन्द्र सिंह, जो जल निगम (नगरीय) में संयुक्त प्रबंध निदेशक थे, को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है।
CDO स्तर पर भी हुए अहम बदलाव
- सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का सीईओ और नगर आयुक्त बनाया गया है।
- मृणाली अविनाश जोशी, जो अब तक गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, अब सिद्धार्थनगर की नई CDO होंगी।
- बुलंदशहर के CDO कुलदीप मीणा, अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उनकी जगह श्रीमती निशा, जो मथुरा में संयुक्त मजिस्ट्रेट थीं, को बुलंदशहर का नया CDO नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव
- वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास थी।
- प्रेरणा शर्मा, जो अब तक SUDA की निदेशक थीं, उन्हें विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बनाया गया है।
- अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, को SUDA का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
PCS अधिकारियों का भी हुआ तबादला
- प्रकाश चंद्र, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल एवं कानून व्यवस्था), वाराणसी से हाथरस न्यायिक भेजे गए।
- शिव नारायण को हाथरस न्यायिक से बागपत न्यायिक किया गया।
- विनीत कुमार सिंह, गोरखपुर से गाजियाबाद नगर एडीएम बने।
- हिमांशु वर्मा गोरखपुर नगर मजिस्ट्रेट से गोरखपुर के एडीएम वित्त एवं राजस्व बने।
- उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर नियुक्त किया गया।
- अलंकार अग्निहोत्री को लखनऊ से बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
Read Also: UP Weather Update : उमस से राहत दिला सकती है हल्की बारिश, 23 मई से तेज बारिश के आसार