Home » UP Police Constable Result 2023 : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, हजारों युवाओं को मिली खुशी

UP Police Constable Result 2023 : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, हजारों युवाओं को मिली खुशी

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम होली के मौके पर जारी कर दिया है। यह परिणाम लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर बनकर आया है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट से अब हजारों अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही है।

परीक्षा परिणाम के लिए इंतजार खत्म

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पहले ही घोषणा की थी कि 13 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्धारित समय पर बोर्ड ने 60,244 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया। अब अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया कैसे हुई?

इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2023 को किया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन किया गया। अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए नार्मलाइज स्कोर, मेरिट लिस्ट और आरक्षण नियमों का पालन किया गया।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

अभ्यर्थी अब यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 का परिणाम UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:

सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘रिजल्ट’ सेक्शन में ‘कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
‘सबमिट’ बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Read Also- IML 2025 : एक बार फिर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा सेमीफाइनल, देखें दोनों टीमों के स्क्वाड

Related Articles