Home » UP Weather On Holi : नोएडा में पड़े ओले, आज होली के दिन लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश

UP Weather On Holi : नोएडा में पड़े ओले, आज होली के दिन लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : होली के अवसर पर आज शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना के बीच गुरुवार को होलिका दहन के बाद आज तड़के राजधानी लखनऊ समेत अधिकतर जिलों में हल्की बारिश हुई है। वहीं, होली की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नोएडा में ओलों की इतनी तेज बारिश हुई कि जमीन पर सफेद चादर सी बिछ गई। दोपहर से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था, शाम होते-होते तेज हवा के साथ ओलों की बारिश ने सबको आश्चर्य चकित कर दिया।

15 मार्च को भी होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से 15 मार्च यानी शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के अलर्ट के साथ ही कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और रामपुर समेत कई जिलों में बादल गरजने और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी लखनऊ में पिछली रात से ही बादल छाए हुए हैं। हालांकि, प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान झांसी का रहा।

बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज 14 मार्च को होली के दिन सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार है।
इसी तरह 16 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 17, 18 और 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

लखनऊ और आसपास का मौसम

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18.7℃ और अधिकतम 33.6℃ दर्ज किया गया। वहीं, झांसी में न्यूनतम तापमान 20.1℃, बाराबंकी में 20.4℃, लखीमपुर खीरी और फतेहगढ़ में 20℃, और आगरा ताज में 19.4℃ रहा। अधिकतम तापमान झांसी में 39.5℃, हमीरपुर में 36.2℃ और प्रयागराज में 36.3℃ रिकॉर्ड किया गया है। इन क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।

Read Also- Jharkhand weather : मार्च में मई-जून जैसी गर्मी, कई जिलों में चल रही लू… आज 40 डिग्री तक जा सकता है तापमान

Related Articles