Home » ‘Welcome Back… सुनीता विलियम्स आइकॉन हैं’, Crew9 की सकुशल वापसी पर PM मोदी ने किया पोस्ट

‘Welcome Back… सुनीता विलियम्स आइकॉन हैं’, Crew9 की सकुशल वापसी पर PM मोदी ने किया पोस्ट

भारतीय मूल की अंतिरक्षयात्री सुनीता विलियम्स सहित अंतरिक्षयात्रियों की स्पेस स्टेशन से सकुशल धरती पर वापस लौटने के बाद देश-विदेश में बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर भारत सहित दुनियाभर से खुशी की लहर दौड़ गई है। 9 महीने बाद अपने मिशन को पूरा कर पृथ्वी पर लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने सुनीता विलियम्स और उनके क्रू की सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पोस्ट, ‘धरती ने आपको याद किया’

https://twitter.com/narendramodi/status/1902235311071023195

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए क्रू-9 का स्वागत किया। उन्होंने सुनीता विलियम्स को ‘आइकॉन’ और ‘ट्रेलब्लेजर’ (पथप्रदर्शक) बताते हुए लिखा, “आपका स्वागत है क्रू 9! धरती ने आपको याद किया। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने हमें दृढ़ता का सही मायने में परिचय कराया। उनका मजबूत संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।” पीएम मोदी ने सुनीता को एक प्रेरणा बताया और कहा कि उनका करियर इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि कैसे इच्छाशक्ति और संघर्ष से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।

सपा प्रमुख ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सुनीता की वापसी पर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर हार्दिक स्वागत और बधाई।” उन्होंने आगे कहा कि अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से पृथ्वी को देखने पर भेदभाव की कोई जगह नहीं दिखाई देती, और यह एक सकारात्मक सोच को जन्म देता है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष मानवता को एकजुट करने और संकीर्णताओं को मिटाने में सहायक है।

ममता बनर्जी ने सुनीता विलियम्स के लिए की ‘भारत रत्न’ की मांग

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1902248654175662333

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के लिए भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने विधानसभा के अंदर बोलते हुए कहा कि वह भारतीय हैं, मेरी मांग है कि उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं सुनीता विलियम्स और पूरी टीम को बधाई देती हूं और उनके लिए प्रार्थना करती हूं। हम बचाव दल को बधाई देते हैं। कल्पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं, लेकिन उनकी जान चली गई।उन्होंने सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर खुशी व्यक्त की। सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारी भारत की बेटी, सुनीता विलियम्स, हमारे पास वापस आ गई हैं। हम बेहद खुश और उत्साहित हैं। उनका साहस और मानवीय गौरव हमें प्रेरित करता है। उन्होंने आगे कहा कि हम अन्य लौटने वालों के लिए भी बेहद खुश हैं। उनके साहस की सराहना करें, उनकी वापसी की सराहना करें, मानव गौरव की सराहना करें। ममता ने कहा कि मैं रेस्क्यू टीम को उनके जबरदस्त सपोर्ट और सफलता के लिए बधाई देती हूं।

तमिलनाडु के राज्यपाल ने की सराहना

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने भी इस ऐतिहासिक पल को सराहा। उन्होंने लिखा, “यह दृढ़ता की ऐतिहासिक जीत है। सुनीता और उनके साथियों ने साबित किया कि दृढ़ संकल्प और साहस से किसी भी मुश्किल स्थिति को पार किया जा सकता है।”

सुनीता के परिवार में खुशी का माहौल

सुनीता विलियम्स की वापसी पर भारत में उनके परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “जब हमें खबर मिली कि सुनीता सुरक्षित लौट आई हैं तो हम खुशी से उछल पड़े। वह कोई सामान्य महिला नहीं हैं, वह दुनिया को बदलने वाली महिला हैं।”

अभी निगरानी में हैं अंतरिक्षयात्री

सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की वापसी बुधवार तड़के फ्लोरिडा के समुद्र में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से हुई। नासा के अनुसार, सभी अंतरिक्ष यात्री अब निगरानी में हैं और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है।

यह मिशन न केवल मानवता की क्षमताओं को दिखाता है, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि अंतरिक्ष अन्वेषण के माध्यम से इंसान अपने सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखता है।

NASA और मस्क ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी पर क्या कहा?

https://twitter.com/elonmusk/status/1902141220505243751

नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद आधिकारिक बयान में कहा, सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट चुके हैं। नासा ने सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बधाई दी। मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। उन्होंने इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।

Read Also- SUNITA WILLIAMS SALARY : क्या अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने पर सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम? जानिए उनकी सैलरी के बारे में

Related Articles