रांची/VHP General Secretary Milind Parande: जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से तीर्थयात्रियों पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने हमला कर 10 तीर्थयात्रियों की हत्या कर दी यह बहुत ही चिंताजनक है। हमला भारत में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दिन किया गया। इस तरह की घटना इस्लामिक आतंकवाद है जिसे सख्ती से कुचल दिया जाना चाहिए। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का। वे बुधवार को रांची के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
VHP General Secretary Milind Parande: जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि पिछले चार दिनों में दो बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। इसमें हमारे जवान भी शहीद हो गए। इस इस्लामिक जिहादी आतंकवाद को पूरी तरह कुचलने की जरूरत है। विहिप और बजरंग दल की ओर से बुधवार को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर आयुक्त व उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति क नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
VHP General Secretary Milind Parande: मणिपुर में अशांति फैला रहीं बाहरी शक्तियां
मणिपुर में चल रही हिंसक घटनाओं के विषय में बात करते हए परांडे ने कहा कि वहां देश की आंतरिक शक्तियों के साथ बाह्य शक्तियां भी अशांति फैला रही हैं। ड्रग्स माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। ड्रग्स के कारोबार को समाप्त करते हुए वहां शांति बहाली का प्रयास किया जाना चाहिए। विहिप, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य समवैचारिक स़ंगठन अपने स्तर से भी प्रयासरत हैं। अकेले विहिप अपने प्रयास से 150 से अधिक सेवा शिविर का संचालन कर रही है।
VHP General Secretary Milind Parande: मणिपुर के सेवा शिविरों में सेवा दे रही विहिप
परांडे ने कहा कि मणिपुर के सेवा शिविरों में शरण लेकर रह रहे लोगों के लिए भोजन से लेकर बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के स्वरोजगार एवं स्वास्थ्य की चिंता विहिप के कार्यकर्ता अपने स्तर से कर रहे हैं। सरकार को भी चाहिए कि वहां अशांति फैलाने वाली शक्तियां और ऐसे तत्व जिनसे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा है, सख्ती से निपटे।
VHP General Secretary Milind Parande: झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में सेवा कार्य का होगा विस्तार
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड की पांचों आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की हार मिलने से संबंधित सवाल पर परांडे ने कहा कि भाजपा को अपने स्तर से मंथन करने की जरूरत है। वैसे विहिप उन इलाकों में समाज के सभी ज़रूरतमंद लोगों के लिए सेवा कार्य का संचालन कर रही हैं। दूसरे संगठन भी कर रहे हैं। विहिप उन इलाकों में सेवा कार्य और विस्तार देगा।
VHP General Secretary Milind Parande: झूठ के सहारे हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयास
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में आशानुरूप सीटें नहीं आने और अयोध्या की सीट पर भाजपा प्रत्याशी के हार जाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने एक साजिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि झूठ का सहारा लेकर हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयास किया गया। हिंदू समाज में भ्रम फैलाए गए। परिणाम यह रहा कि जितनी सीटें आनी चाहिए, नहीं आई। जहां तक अयोध्या की बात है तो वहां भाजपा आगे रही। फैजाबाद लोकसभा के तहत अन्य विधानसभा सीटों पर कम मत मिले। सत्ता में हिंदू विरोधी ताकतें नहीं बैठे इसके लिए भी विहिप और प्रयास करेगी।
Read also:- लोहरदगा के कुडू में धार्मिक झंडा उखाड़ फेंका, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास