बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार द्वारा मुसलमानों को सरकारी ठेकों में आरक्षण देने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज विरोध- प्रदर्शन किया जाएगा। यह एक राज्यव्यापी प्रदर्शन होगा, जिसका प्रतिनिधित्व विश्व हिंदू परिषद कर रहा है। विहिप ने इसे धर्म आधारित और असंवैधानिक बताया। इसके खिलाफ मंगलवार शाम 4 बजे बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रमुख विरोध- प्रदर्शन प्रस्तावित है। विहिप ने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाते हुए, इसे तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति बताया।
समस्त राज्य में किया जाएगा विरोध-प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आज कर्नाटक सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे। यह प्रदर्शन कर्नाटक सरकार द्वारा मुसलमानों को सरकारी ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने के विरोध में किया जा रहा है। विहिप ने इसे धर्म आधारित और असंवैधानिक करार दिया। इसके साथ ही इसे तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति भी बताया। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आज शाम को प्रमुख रूप से प्रदर्शन किए जाएंगे।
संविधान के अनुच्छेद 15 का दिया हवाला
विश्व हिंदू परिषद के अनुसार कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल द्वारा केटीपीपी में संशोधन कर दिया गया। इसके अंतर्गत 2 करोड़ रुपये तक के सिविल कार्य अनुबंधों और 1 करोड़ रुपये तक के माल, सेवा अनुबंधों में केवल 2B श्रेणी के तहत आने वाले मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण की अनुमति प्रदान की गई है। पूरी तरह से केवल धर्म पर आधारित यह आरक्षण अस्वीकार्य है। इस संबंध में विहिप ने संविधान के अनुच्छेद 15 का हवाला देते हुए, यह कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 के अंतर्गत धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जा सकता।