पेरिस: Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के करीब हैं। वह जीत से बस एक कदम दूर हैं। वह ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं। ऐसे में 29 वर्षीय विनेश फोगाट के पास ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनने का मौका है।
मंगलवार को 50 किलोवर्ग भारवर्ग के सेमीफाइनल में उन्होंने एकतरफा अंदाज में अपनी क्यूबन प्रतिद्विंद्वी पहलवाना युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया। मुकाबले के शुरुआती में ही बढ़त बनाने के बाद विनेश ने दूसरे पीरियड में आक्रामक शुरुआत की और प्रतिद्वंद्वी पहलवान के दाएं पैर पर मजबूत पकड़ के साथ 5-0 की बढ़त बना ली।
क्यूबा की पहलवान ने इसके बाद विनेश पर पकड़ बनाने की कोशिश की, लेकिन विनेश के शानदार रक्षण के आगे वह सफल नहीं हो सकी। अब विनेश फाइनल बुधवार को यूएसए की सारा एन से रात 10 बजे खेलेंगी।
Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024 : मेडल किया पक्का
इसके साथ ही विनेश ने पेरिस ओलंपिक में मेडल पक्का कर लिया है। वह पहली बार 50 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं। इससे पहले वह 53 किग्रा वर्ग में खेलती थीं।
Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024 : ये पदक जीत चुकी हैं फोगाट
विनेश के पास ओलंपिक छोड़ हर बड़े खेल का पदक है। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, एशियाई खेल का खिताब, विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य के साथ एशियाई चैंपियनशिप के आठ पदक शामिल हैं। वह रियो और तोक्यो ओलंपिक में हालांकि पदक नहीं जीत सकी थीं।