Home » Virat Kohli टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद से की आध्यात्मिक चर्चा

Virat Kohli टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद से की आध्यात्मिक चर्चा

संन्यास के बाद विराट कोहली अब IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ जुड़ेंगे। कोहली RCB को पहली बार खिताब दिलाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क: Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन का रुख किया। वहां दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में आध्यात्मिक चर्चा और आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कोहली की संन्यास के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही।

आश्रम में कोहली और अनुष्का ने बिताया साढ़े तीन घंटे

सुबह लगभग 6 बजे विराट और अनुष्का आश्रम पहुंचे और करीब साढ़े 9 बजे तक वहां मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने शांति से समय बिताया और गहन आध्यात्मिक चर्चा की। आश्रम सूत्रों के अनुसार, विराट ने संत प्रेमानंद से असफलता और मन की स्थिरता पर सवाल किए, जिसके उत्तर में संत ने उन्हें “निरंतर अभ्यास” की सलाह दी।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया था संन्यास का ऐलान

सोमवार को विराट कोहली ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर को याद करते हुए लिखा कि इस प्रारूप से उन्हें जीवन के कई मूल्यवान सबक मिले हैं। इससे पहले कोहली T20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे और IPL में खेलते नजर आएंगे।

IPL 2025 में RCB से जुड़ेंगे विराट कोहली

संन्यास के बाद विराट कोहली अब IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के साथ जुड़ेंगे। कोहली RCB को पहली बार खिताब दिलाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे। उम्मीद है कि उनका यह सफर भी पहले की तरह प्रेरणादायक रहेगा।

Read Also: IPL 2025: आईपीएल का नया शेड्यूल का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर से टकराव, आगे क्या

Related Articles