Home » Water Plant : बागबेड़ा में जल संकट के खिलाफ बड़ा आंदोलन, रेलवे ट्रैक जाम करने की तैयारी

Water Plant : बागबेड़ा में जल संकट के खिलाफ बड़ा आंदोलन, रेलवे ट्रैक जाम करने की तैयारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जलापूर्ति योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों को रोकने की योजना बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने और बागबेड़ा को नगर परिषद बनाने की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का फैसला लिया है। समिति के अध्यक्ष सुबोध झा की अध्यक्षता में गांधीनगर शिव मंदिर प्रांगण में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में रेलवे ट्रैक जाम करने और टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रोकने का निर्णय लिया गया। साथ ही, जमशेदपुर से दिल्ली तक पदयात्रा कर लोकसभा का घेराव करने के लिए ग्रामीणों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया गया है। अब तक 13 लोगों ने अपने खर्च पर पदयात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

बस्तीवासियों की भागीदारी और समर्थन

बैठक में बागबेड़ा की 19 पंचायतों के 113 गांवों और रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों के लोग शामिल हुए। इन बस्तियों में रहने वाले गरीब और दिहाड़ी मजदूर जल संकट से त्रस्त हैं। समिति ने ऐलान किया कि जो लोग दिल्ली पदयात्रा में शामिल होंगे, उनके परिवारों की देखभाल उनके गांव और बस्ती के लोग करेंगे। महिलाओं ने आंदोलन को लेकर दृढ़ता दिखाई और कहा कि जब तक बागबेड़ा को नगर परिषद नहीं बनाया जाता और जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

सरकारी धन का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप

सुबोध झा ने बैठक में कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।50 करोड़ 58 लाख की स्वीकृत राशि वाली बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना प्रीति इंटरप्राइजेज कंपनी को दी गई, लेकिन काम अधूरा पड़ा है।1 करोड़ 88 लाख 69 हजार 710 रुपये की स्वीकृति वाली हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना बसंत सिंह एंड संस कंपनी को दी गई, जो अधर में लटकी हुई है। पहले भी 237 करोड़ 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिसमें वर्ल्ड बैंक, केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जनता का योगदान शामिल था, लेकिन पैसे का गबन हो गया। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जवाब नहीं दिया जा रहा, न्यायालय में तारीख पर तारीख दी जा रही है और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिल रहा है।

रेल जाम और सरकारी आपूर्ति बाधित करने की चेतावनी

गांव वालों ने कहा कि दिल्ली पदयात्रा से पहले टाटा स्टील जुस्को और सरकारी अधिकारियों के पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। सरकार पर दबाव बनाने के लिए टाटानगर स्टेशन पर सभी रूट की ट्रेनों को रोकने की घोषणा की गई है।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस फैसले का समर्थन किया। सुबोध झा ने कहा कि बहुत जल्द एक बड़ी बैठक कर रेल जाम की तारीख घोषित की जाएगी।

Read also – Naxali Arrest : पुलिस ने नक्सली अर्जुन सिंह को किया गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

Related Articles