Home » Bihar Thunderstorm Alert : बिहार में मौसम का कहर : आंधी, बारिश और वज्रपात से 80 लोगों की मौत, आज कई जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Thunderstorm Alert : बिहार में मौसम का कहर : आंधी, बारिश और वज्रपात से 80 लोगों की मौत, आज कई जिलों में अलर्ट जारी

by Rakesh Pandey
bihar -weather-alert-80-people-died-due-to-storm
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में मौसम ने कहर बरपा दिया है। बीते 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन घटनाओं में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हैं और करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल के लिए फिर से चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से विशेष रूप से प्रभावित जिलों में घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

Bihar Thunderstorm Death Toll : सबसे ज्यादा नालंदा में जान गई

बुधवार और गुरुवार को आई आंधी-पानी और वज्रपात से राज्य भर में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को 61 लोगों की मौत हुई, जबकि बुधवार को 19 लोगों की जान गई।

नालंदा में सर्वाधिक 22 लोगों की मृत्यु हुई।

एक ही घटना में मंदिर पर पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई।

कई अन्य जिलों में दीवार गिरने, पेड़ टूटने और बिजली गिरने से जनहानि हुई है।

गुरुवार को हुई मौतें (जिला अनुसार)

जिला : मौतें
नालंदा : 22
पटना : 04
भोजपुर : 04
सीवान : 04
गया : 04
गोपालगंज : 03
जमुई : 03
मुजफ्फरपुर : 02
सारण : 02
अरवल : 02
जहानाबाद : 02
बेगूसराय : 01
दरभंगा : 01
सहरसा : 01
कटिहार : 01
मुंगेर : 01
मधेपुरा : 01
अररिया : 01
भागलपुर : 01
नवादा : 01

बुधवार को हुई मौतें (जिला अनुसार)

जिला : मौतें

बेगूसराय : 05
दरभंगा : 05
मधुबनी : 03
सहरसा : 02
समस्तीपुर : 02
लखीसराय : 01
गया : 01

Bihar Weather Alert Today : आज इन जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात हो सकता है। लोगों को घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

वज्रपात और बारिश की संभावना वाले जिले

किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भागलपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा।

पटना, गया, नवादा, बक्सर, जमुई, मुंगेर, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, औरंगाबाद, सासाराम, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर।

संभावित मौसम प्रभाव

हवा की रफ्तार 50–60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।

पेड़ गिरने, दीवार ढहने और यातायात में बाधा की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

Bihar Temperature Drop : तापमान में गिरावट दर्ज

राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

बारिश के आंकड़े (मिलीमीटर में)

जिला : बारिश (मिमी)

पटना : 42.6
पूर्णिया : 36.5
कटिहार : 22.0
वैशाली : 15.5
बक्सर : 12.5
प. चंपारण : 13.0
मोतिहारी : 10.2

Disaster Management in Bihar : प्रशासनिक सतर्कता और राहत कार्य

डीएम नालंदा ने बिहारशरीफ में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

आपातकालीन नंबर जारी किए गए हैं।

संबंधित जिलों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।

कृषि और आम जनजीवन पर प्रभाव | Bihar Storm Impact on Crops

गेहूं, मक्का, सब्जी और फल की फसलें प्रभावित।

आम और लीची की फसल को नुकसान की आशंका।

ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान, टीन की छतें और दुकानें क्षतिग्रस्त।

Read Also- UP Weather Update : आज भी रिमझिम बारिश के आसार, ठंडी हवा और तापमान में गिरावट से मौसम सुहाना

Related Articles