Home » UP Weather Update : यूपी का मौसम 6 मार्च 2025 : तेज हवा ने गिराया पारा, शाम होते ही बढ़ने लगती है ठंडक, वेदर अपडेट्स

UP Weather Update : यूपी का मौसम 6 मार्च 2025 : तेज हवा ने गिराया पारा, शाम होते ही बढ़ने लगती है ठंडक, वेदर अपडेट्स

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवा के कारण तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं शाम होते-होते हल्की ठंड बढ़ने लग जा रही है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ रहने के बावजूद तेज हवाएं चल रही हैं।

आज चल सकतीं हैं तेज हवाएं

गुरुवार को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है और यह रफ्तार बढ़कर 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

साफ रहेगा मौसम

लखनऊ में 6 मार्च को न्यूनतम तापमान 12.5°C और अधिकतम तापमान 25.9°C दर्ज किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इन हिस्सों में भी तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 7, 8 और 9 मार्च को भी मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। 10 और 11 मार्च को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश में तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो, मेरठ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8°C रिकॉर्ड किया गया है, वहीं नजीबाबाद में भी 9.8°C, अलीगढ़ में 10.6°C, और बरेली में 11.9°C तापमान दर्ज किया गया है। अन्य शहरों जैसे मुजफ्फरनगर में 11.2°C, बुलंदशहर में 12°C और अयोध्या में 12.5°C न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो, गाजीपुर में 31.5°C, लखीमपुर खीरी में 31°C, और कानपुर में 24.4°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।


Read Also- Jharkhand Weather : गर्मी उल्टे पांव भागी! हिमालय की हवा से तापमान में गिरावट, अगले दो दिन रहेगी ऐसी ठंड

Related Articles