नई दिल्ली/Weather Update Report: सूखे की स्थिति से जूझ रहे झारखंड में एक बार फिर से मानसून ने अपनी मेहरबानी दिखाई है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों में हल्के एवं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं देश के कई अन्य राज्यों में भी मध्यम एवं भारी बारिश हो रही है।
Weather Update Report: झारखंड में होगी हल्की एवं मध्यम दर्जे की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में 4 -5 दिनों में हल्के एवं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि अब भी बारिश सामान्य से 50 फीसदी कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से झारखंड और बिहार के दक्षिणी हिस्सों में 29 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।
Weather Update Report: झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश
झारखंड के जिन जिलों में बारिश होनी है उनमें, रांची, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के साथ-साथ सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भी बारिश की संभावना है। 29 जुलाई तक झारखंड के इन जिलों में हल्की एवं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
Weather Update Report: झारखंड में 50 फीसदी कम वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अब तक सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। झारखंड में 23 जुलाई तक जहां 426 एमएम वर्षा अपेक्षित थी, वहां 211.5 एमएम ही वर्षा हुई है। झारखंड के लोहरदगा जिले में सबसे कम 116.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि यहां 426.2 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए।
Weather Update Report: इन राज्यों में रेड और आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी हिमाचल, उत्तराखंड, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कई राज्यों के जिलों में रेड एवं आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
Read also:- Weather Update: पूरे झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान