Home » Jharkhand CM Social Media Post : जो कहा, वह रिकॉर्ड समय में पूरा किया : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Jharkhand CM Social Media Post : जो कहा, वह रिकॉर्ड समय में पूरा किया : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मंईयां सम्मान योजना पर मुख्यमंत्री का दावा

by Anand Mishra
Jharkhand CM Social Media Post
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जो वादा किया था, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान योजना का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है।

हर मंईयां को 30 हजार रुपये सालाना की सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने राज्य की महान जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहा हूं। मंईयां सम्मान योजना के तहत हर मंईयां के खाते में हर महीने 2500 रुपये दिए जा रहे हैं। सालाना यह राशि 30 हजार रुपये तक पहुंचेगी।” उन्होंने इस योजना को झारखंड की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

वादा निभाने का भरोसा

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे को समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड के विकास और जनकल्याण के लिए ऐसे ही योजनाएं आगे भी लाई जाएंगी।

Related Articles