Home » Chandra Grahan 2025: कल लग रहे चंद्र ग्रहण का मेष से लेकर मीन राशि के लोगों पर क्या होगा प्रभाव? जानें एक क्लिक में

Chandra Grahan 2025: कल लग रहे चंद्र ग्रहण का मेष से लेकर मीन राशि के लोगों पर क्या होगा प्रभाव? जानें एक क्लिक में

चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, साथ ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में और केतु ग्रह भी वहाँ मौजूद होंगे, जिससे 'ग्रहण योग' का निर्माण होगा।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। फिर भी, ज्योतिषियों के अनुसार, इस ग्रहण का राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

इस दौरान चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, साथ ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में और केतु ग्रह भी वहाँ मौजूद होंगे, जिससे ‘ग्रहण योग’ का निर्माण होगा। इस योग के चलते कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जबकि कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर कैसा होगा:

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कठिनाइयों का संकेत दे सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव और कार्यों में विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं। खासतौर पर व्यवसायिक मामलों में कोई परेशानी आ सकती है। आपको धैर्य बनाए रखना होगा और निर्णय लेते समय सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण आर्थिक समस्याएं बढ़ा सकता है। साथ ही मानसिक अशांति और निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने और निवेश से बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को इस समय यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दौरान यात्रा में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़ सकता है। बेहतर रहेगा कि इस समय यात्रा टालें और घर में रहें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण कुछ विवादों का कारण बन सकता है। इस दौरान आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे, ताकि किसी भी प्रकार का गलतफहमी या विवाद न उत्पन्न हो। पारिवारिक संबंधों में भी थोड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह समय कठिनाइयों से भरा हो सकता है। आपको पुराने विवादों या मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय बातों का गलत मतलब निकल सकता है। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर में सफलता मिल सकती है और नौकरी में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इस समय को अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह समय शारीरिक समस्याओं में वृद्धि का कारण बन सकता है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही मानसिक तनाव और आत्मविश्वास में कमी भी महसूस हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सामान्य रहेगा। हालांकि, किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। यह समय पिछले कार्यों को पूरा करने का है, न कि नए उद्यम शुरू करने का।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करने का हो सकता है। सेहत में भी थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको इस समय संयम और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण समस्या का कारण बन सकता है। खासकर, किसी भी प्रकार के विवाद या राय-विमर्श से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सहयोग रहेगा, लेकिन बाहरी दबाव से दूर रहना बेहतर होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी शुभ हो सकता है। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं, और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। यह समय आपके लिए सकारात्मक बदलावों का संकेत दे रहा है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कुछ समस्याएं बढ़ा सकता है। धन के लेन-देन से बचना चाहिए और सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस समय को संभलकर बिताएं और किसी बड़े निवेश से बचें।

Read Also: तिरुमाला को कंक्रीट के जंगल न बनने दें: Andhra High Court

Related Articles