Home » किसने और क्यों फेंकी पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर पानी? यहां पढ़ें पूरी डिटेल…

किसने और क्यों फेंकी पूर्व CM अरविंद केजरीवाल पर पानी? यहां पढ़ें पूरी डिटेल…

Attack on Arvind kejriwal: दिल्ली के फॉर्मर सीएम रहे अरविंद केजरीवाल पर यह तीसरी बार अटैक का केस है। बता दें, अटैक करने वाले की पहचान हो गई है।

by Neha Verma
CM Arvind Kejriwal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

–पानी फेंकने के कारण जानने के लिए कर रही है पूछताछ

–सिविल में तैनात पुलिस कर्मियों ने पकड़ किया गिरफ्तार

-बिना पुलिस परमिशन के ही निकाली गई थी पदयात्रा

नई दिल्ली :दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में शनिवार शाम दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने पानी फेंकने की कोशिश की। पर इससे पूर्व वहां सिविल में तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

बस मार्शल के रूप में हुई पहचान

पानी फेंकने की कोशिश करने वाले शख्स की पहचान अशोक झा के तौर पर की गई है, जो दिल्ली सरकार की बसों में मार्शल के रूप में कार्यरत है और खानपुर डिपो में तैनात है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उसी इलाके का रहने वाला है और उसे पुलिस थाने ले जाया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी द्वारा निकाले गए इस पद यात्रा से लिए दिल्ली पुलिस के कोई आधिकारिक इजाजत नहीं ली गई थी।

सुरक्षा के लिए लगाए गए थे रोप

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.50 बजे अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों के साथ मालवीय नगर में पदयात्रा कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा बंदोबस्त की गई थी। सुरक्षा के लिए अरविंद केजरीवाल के पास से रोप लगाया गया था, साथ ही सिविल और वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। यही कारण है कि आरोपी उन तक पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया। पदयात्रा के दौरान जैसे ही वह सावित्री नगर चौपाल से होते हुए मेघना मोटर्स के पास पहुंचे, आरोपी अचानक से उनके समीप आकर उन पर पानी फेंकने की कोशिश की। तैनात एसआई संदीप ने उसे दबोच लिया।

वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें अरविंद केजरीवाल और उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को अपना चेहरा पोंछते देखा गया।

Related Articles