Home » पाकिस्तान से कैसे लापता हो गईं वियतनाम के राजदूत की पत्नी

पाकिस्तान से कैसे लापता हो गईं वियतनाम के राजदूत की पत्नी

by Rakesh Pandey
Wife Of Vietnam Ambassador
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

इस्लामाबाद : Wife Of Vietnam Ambassador :  पाकिस्तान में उस समय हड़कंप मच गया, जब वियतनाम के राजदूत की पत्नी के लापता होने की सूचना सामने आई। इसके बाद पाकिस्तान सरकार के मंत्री मोहसिन नकवी ने आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन को विशेष दिशा-निर्देश दिया। पुलिस प्रमुख अली नासिर रिजवी ने भी बिना कोई देर किए सर्च ऑपरेशन के लिए टीम गठित की। इसके साथ ही खुद भी राजदूत के घर जाकर स्थिति से अवगत हुए और उसके आधार पर सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। हालांकि, इसके कुछ ही घंटों के बाद राजदूत की पत्नी को ढूंढ लिया गया। वह घर से कुछ दूरी पर एक पार्क में बैठी हुई थीं। तब जाकर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली और उन्हें घर पहुंचा दिया गया।

Wife Of Vietnam Ambassador :   चार घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

वियतनाम के राजदूत की पत्नी को ढूंढने के लिए चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में टीम रवाना किया गया था। इसके साथ ही तकनीक व सीसीटीवी का भी पूरा सहयोग लिया गया। इस घटना को लेकर पाकिस्तान सरकार के मंत्री भी पल-पल की जानकारी लेते रहे।

Wife Of Vietnam Ambassador :   पति से झगड़ा कर चली गई थीं बाहर

कहा जा रहा है कि वियतनाम के राजदूत की पत्नी नुएन तियेन फोंग अपने पति से झगड़ा कर बाहर चली गई थीं। हालांकि, अब स्थिति सामान्य हो गई है। वह अपने घर पहुंच गई हैं। राजदूत ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी और उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके कुछ देर के बाद वह घर से निकल गईं।

Wife Of Vietnam Ambassador :   राजदूत ने पुलिस को फोन कर दी जानकारी

कई घंटे बीतने के बाद भी जब राजदूत की पत्नी घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि पत्नी कई घंटों से घर नहीं पहुंची है। वहीं, उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। साथ ही पर्स भी घर में छोड़कर चली गई है। उन्होंने कहा कि पत्नी सुबह 11 बजे पार्लर जाने की बात कहते हुए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी है। मालूम हो कि राजदूत की पत्नी कुछ दिनों पूर्व ही इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में अपने पति के साथ आई थीं।

Read Also-अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग कर थाना पहुंचा संतोष

Related Articles