Home » विकिलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे ब्रिटेन की जेल से हुए रिहा, जानिए उनके बारे में

विकिलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे ब्रिटेन की जेल से हुए रिहा, जानिए उनके बारे में

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: Wikileaks founder Julian Assange: विकिलीक्स वेबसाइट के संस्‍थापक जूलियन असांजे आखिरकार ब्रिटेन की जेल से रिहा हो गए हैं। सोमवार रात जारी अदालती दस्तावेजों के अनुसार, जूलियन असांजे अमेरिकी अदालत में अपनी आजादी के बदले में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का दोष स्वीकार करने के लिए सहमत हो गए हैं, जिससे उनका वर्षों पुराना कानूनी ड्रामा खत्म हो गया। अमेरिकी के मारियाना द्वीप समूह की अदालत में दायर किए गए दस्तावेज़ के अनुसार, असांजे, जो ब्रिटेन में हिरासत में थे, राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और प्रसारित करने की साजिश के एक भी मामले में दोषी ठहराए जाएंगे।

विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार खबर दी कि जूलियन असांजे आज़ाद हैं और उन्होंने देश छोड़ दिया है। उनका अमेरिकी क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह पहुंचने का अनुमान है।

 

62 महीने के बाद जेल से रिहा हुए असांजे

अब तक ब्रिटेन में हिरासत में रहे असांजे को इस मामले में अधिकतम 62 महीने जेल की सजा सुनाई जाने की उम्मीद है, जिसमें ब्रिटेन की जेल में बिताए गए पांच साल भी शामिल हैं। इसका मतलब हुआ कि वह इसके बाद अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं। वहीं विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह बताया कि जूलियन असांजे रिहा हैं और ब्रिटेन छोड़ चुके हैं। साथ ही उन्हें बुधवार की सुबह स्थानीय समय के अनुसार अमेरिकी क्षेत्र में पेश होना है। हैकर्स के इस समूह ने कहा कि 2×3 मीटर की कोठरी में पांच साल से अधिक समय तक, रोजाना 23 घंटे अलग-थलग रहने के बाद, वह जल्द ही अपनी पत्नी स्टेला असांजे और अपने बच्चों के साथ फिर से मिलेंगे, जिन्होंने अपने पिता को केवल सलाखों के पीछे से ही जाना है।

Wikileaks founder Julian Assange: अमेरिका में थे मोस्ट वॉन्टेड

वहीं बता दें कि 52 साल के पब्लिशर असांजे व्हिसल-ब्लोइंग वेबसाइट विकीलीक्स के प्रमुख थे। उन्होंने वर्ष 2010 में अपनी साइट पर अमेरिका रक्षा विभाग के सैकड़ों-हज़ारों सीक्रेट दस्तावेज छाप दिए थे। इसके बाद अमेरिका ने इन्हें देश का दुश्मन बताते हुए मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया था। अपने इस मुश्किल दौर में असांजे दुनिया भर में अभिव्यक्ति की आजादी के लिए अभियान चलाने वालों के लिए हीरो बन गए। साथ ही उन लोगों के लिए विलेन बन गए, जो सोचते थे कि उन्होंने इस सीक्रेट दस्तावेजों का खुलासा करके अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सोर्स को खतरे में डाला है।

वहीं अमेरिकी अधिकारी इराक और अफगानिस्तान में जंग से जुड़े अमेरिकी सैन्य रहस्यों को उजागर करने के लिए असांजे पर मुकदमा चलाना चाहते थे। इस मामले में अमेरिकी संघीय ग्रैंड जूरी ने वर्ष 2019 में असांजे को 18 मामलों में दोषी ठहराया था। हालांकि अब हुई यह डील असांजे के लगभग 14 साल के कानूनी नाटक को समाप्त कर देगी और वह आजाद होकर अपने वतन लौट सकेंगे।

Related Articles