Home » Jharkhand Lightning Strike : बेरमो के गोमिया में वज्रपात से महिला की मौत, पति झुलसा

Jharkhand Lightning Strike : बेरमो के गोमिया में वज्रपात से महिला की मौत, पति झुलसा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

बेरमो : बेरमो के गोमिया में बुधवार को वज्रपात के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। यह घटना गोमिया प्रखंड के खर्चाबेड़ा गांव की है, जहां सुबह करीब 9 बजे लालजी मांझी अपनी पत्नी अनिता देवी (33) और बच्चों के साथ महुआ चुनने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश के साथ महुआ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई।

महिला अनीता देवी बिजली की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति लालजी को मामूली झटका लगा। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने महिला को घर पहुंचाया और घरेलू उपचार शुरू किया। करीब एक घंटे तक उपचार किया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद महिला को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। घटना से महिला के परिवार में शोक का माहौल है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया रियाज अहमद और पंसस अजय रविदास के साथ ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मुखिया ने बीडीओ महादेव महतो को सूचित किया और आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की। यह घटना वज्रपात के कारण हुई है, जिसे लेकर प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read also Jamshedpur Chowkidar Appointment : मंत्री रामदास सोरेन ने नवचयनित चौकीदारों को बांटे नियुक्तिपत्र, 224 चौकीदारों की नियुक्ति

Related Articles