Home » Jharkhand Rain Alert : झारखंड के 16 जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, फिर बढ़ेगी गर्मी

Jharkhand Rain Alert : झारखंड के 16 जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, फिर बढ़ेगी गर्मी

by Rakesh Pandey
weather-today-jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान से झारखंड तक सक्रिय साइक्लोनिक ट्रफ के प्रभाव से सोमवार को दोपहर बाद राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को राज्य के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और दुमका में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रांची में बदला मौसम, ओलावृष्टि से राहत

राजधानी रांची में सोमवार दोपहर 2.00 बजे के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। तेज बारिश और वज्रपात के साथ तापमान में गिरावट आई। खूंटी और लोहरदगा जिलों में भी इसी तरह की स्थिति रही। खूंटी में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।

6 बार जारी हुआ येलो अलर्ट

सोमवार को मात्र 4 घंटे के भीतर 6 बार येलो अलर्ट जारी किया गया, जो लगातार बदलते मौसम की गंभीरता को दर्शाता है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आज से अगले 2 दिनों तक बनी रह सकती है, जिसके बाद मौसम साफ होने और गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है।

झारखंड में फिर बढ़ेगी गर्मी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, वर्तमान में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन, 7 मई के बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है और तेज धूप के कारण फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

जिलावार संभावित तापमान (अधिकतम/न्यूनतम)

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : 37°C / 25°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : 38°C / 24°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : 37°C / 24°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : 38°C / 26°C

विभिन्न जिलों में बारिश का हाल

गुमला : 24 मिमी बारिश

लोहरदगा : 2 मिमी बारिश

रांची : बादल छाए रहे, हल्की बूंदाबांदी

जमशेदपुर : अधिकतम तापमान 37.4°C

रांची का तापमान

अधिकतम तापमान : 32.8°C (सामान्य से 4.3 डिग्री कम)

न्यूनतम तापमान : 19.2°C (सामान्य से 3.4 डिग्री कम)

Read Also- UNSC India-Pak meeting : भारत-पाक तनाव पर UNSC में क्लोज-डोर मीटिंग, पाकिस्तान की फजीहत, नहीं निकला कोई समाधान

Related Articles