Home » ‘इस्तीफा दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी की तरह तुम्हें भी मार देंगे’, CM योगी को मिली धमकी…24 साल की फातिमा गिरफ्तार

‘इस्तीफा दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी की तरह तुम्हें भी मार देंगे’, CM योगी को मिली धमकी…24 साल की फातिमा गिरफ्तार

CM योगी के नाम मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा मेसेज आया है। धमकी में उन्हें दस दिन में इस्तीफा देने को कहा गया है।

by Neha Verma
Yogi adityanath
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार शाम एक अज्ञात नंबर से भेजे गए मेसेज में कहा गया है कि अगर सीएम योगी ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया,तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। मुंबई पुलिस का ट्रैफिक कंट्रोल सेल इस संदेश की जांच में जुट गई है और मेसेज भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई थी। इसके साथ ही यूपी पुलिस को भी मामले की पूरी डिटेल्स भेजी थी। पुलिस के लगातार प्रयास के बाद सफलता उनके हाथ लग गई और मुंबई से गिरफ्तारी भी हुई है।

24 साल की महिला ने दी धमकी


पुलिस ने जांच शुरू की और पता लगा लिया है कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से भेजा गया था। मुंबई एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन चलाया और 24 साल की महिला फातिमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फातिमा पढ़ी-लिखी है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इससे पहले भी मिली है धमकियां

आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है। पिछले कुछ महीनों में, मुख्यमंत्री योगी को कई बार ऐसी धमकियां मिली हैं। पिछले मामलों में यूपी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कुछ धमकियां डायल 112 पर आई थीं, जबकि एक व्यक्ति को ट्विटर पर दी गई धमकी की वजह से मुंबई में जाकर गिरफ्तार किया गया था। सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट चुकी है।

बाबा सिद्दीकी को गोली मार कर दी थी हत्या

बता दें, पिछले कुछ दिनों पहले ही मुंबई के हाई प्रोफाइल पर्सनैलिटी बाबा सिद्दीकी को तीन लोगों ने घेर कर उन्हें गोली मारा था। इस दौरान मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच करने के दौरान पता चला कि इस मर्डर का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई से था। बाद में लॉरेस बिश्नोई ने खुद इस मौत की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि सलमान खान के अंदर दहशत जगाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

Read Also- Jharkhand Assembly Election : अन्नपूर्णा देवी का तंज, कल्पना सोरेन ने दिया जवाब

Related Articles