Home » Chaibasa News :  शादी के 2 महीने पहले युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मातम

Chaibasa News :  शादी के 2 महीने पहले युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मातम

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रजत सोनकर के रूप में हुई है, जो चाईबासा के मधु बाजार का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि रजत की शादी 2 महीने बाद होने वाली थी। छठ पर्व के बीच परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्य सदमे में हैं।

सदर थाना की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रजत एक खुशमिजाज युवक था। उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्य अभी भी सदमे में हैं और उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है। पूरे मोहल्ला में मातम पसरा हुआ है।

Read Also- Chaibasa News : चाईबासा सदर अस्पताल की बदइंतजामी उजागर, HIV संक्रमण और मरीज की आत्महत्या से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

Related Articles

Leave a Comment