Home » YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास, वाइल्ड कार्ड से बिग बॉस में मिली थी एंट्री, विजेता बनकर चौंका डाला

YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास, वाइल्ड कार्ड से बिग बॉस में मिली थी एंट्री, विजेता बनकर चौंका डाला

by Rakesh Pandey
YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्क/ YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास : टीवी के मशहूर शो ओटीटी बिग बॉस-2 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। OTT BIG BOSS Season-2 के विजेता गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर you tuber व सोशल एनफ्लुएंसर एल्विश यादव है। उन्हें इस शो में एक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री मिली थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा से इस शो को जीत लिया है।

YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास

YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास

एल्विश यादव ने अपनी इस जीत ने सभी को चौंका दिया। क्योंकि अभी तक इस शो में कोई भी वाइल्डकार्ड से एंट्री लेकर विजेता नहीं बन सका है। एल्विश की इस जीत पर उनके फैंस काफी खुश है। विशेष रूप से youtubeers बिरादरी के लोग ज्यादा खुश है। ओटीटी बिग बॉस-2 के अंतिम चरण में पांच कंटेस्टेंट थे।

अंतिम चरण में इन पांच के बीच था मुकाबला

ओटीटी बिग बॉस-2 के अंतिम चरण में जिन पांच कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला था उनमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट थी। एल्विश यादव का मुकाबला अभिषेक मल्हान से था। फाइनल के लिए हुई वोटिंग में सबसे ज्यादा एल्विश यादव को 21.9 मिलियन वोट मिले, वहीं अभिषेक मल्हान को 18.7 मिलियन वोट मिले। हालांकि एक रोचक बात यह भी है कि दोनों ही You Tubers हैं।

YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास

विजेता को मिला 25 लाख का इनाम

इस इस बार ओटीटी बिग बॉस-2 के विनर एल्विश यादव को बिग बॉस की तरफ से एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। एल्विश यादव अपने घर ट्रॉफी को लेकर परिजनों के साथ खुशियां बांट रहे हैं। 24 वर्ष के एल्विश यादव के सोशल मीडिया पर फैंस करोड़ों में हैं। वे सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर हैं। 2016 से सोशल एनफ्लुएंसर का सफर शुरू हुआ था।

YouTuber एल्विश यादव ने रचा इतिहास

हरियाणा में जन्मे एल्विस के 13 मिलियन फॉलोअर्स

एल्विश के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोवर्स है। उनका जन्म हरियाणा में हुआ। उन्होंने बिग बॉस के मंच पर सभी फैंस के दिल जीत लिया। हालांकि उनके सपोर्ट में देश के कई बड़े youtubers ने भी प्रचार प्रसार किया था। एल्विश यादव के तीन You Tube का चैनल है। वे अपने हरियाणवी अंदाज के लिए फैंस में ज्यादा मशहूर हैं।

वे बराबर शॉर्ट फिल्म और फिल्म के वीडियो को रोस्ट कर वीडियो बनाते है, जो दर्शकों को खूब अच्छा लगता है। एक जानकारी के अनुसार एल्विश यादव अपने इस वीडियो से 10 लाख तक महीने में कमाई कर लेते है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी गाड़ी भी है। साथ ही ग्लैमरस लाइफ जीते है।

वर्षो से बिग बॉस टेलीविजन की दुनिया में है मशहूर

टेलीविजन की दुनिया बिग बॉस शो को भला आज कौन नहीं जानता है। वर्षों से बिग बॉस टेलीविजन की दुनिया में राज कर रहा है। इस शो के होस्ट बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान हैं। उनकी वजह से भी इस शो की प्रसिद्धि और ज्यादा है। हर साल कलर्स पर प्रसारित होने इस शो की प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही है। इस शो में पहले बड़े-बड़े स्टार्स लोग की एंट्री मिलती थी।

लेकिन कुछ पिछले वर्षों से सोशल मीडिया पर चर्चित लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट को रातों रात प्रसिद्धि मिल जाती है। इसलिए बहुतों का सपना होता है इस शो के हिस्सा होने के।

अब साल में दो बार होता है इस शो का प्रसारण

पिछले 2 सालों से इस शो को एक अलग रूप में प्रसारित किया जो रहा है। साल में अब दो बार बिग बॉस शो प्रसारित होता है। एक शो कलर्स चैनल पर प्रसारित हॉट है। वहीं दूसरा जियो सिनेमा ओटीटी पर होता है।

READ ALSO : विभूति एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को जामताड़ा में मिला ठहराव

Related Articles